उत्तर छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का पूर्वानुमान:बलरामपुर-सूरजपुर जिलों के कुछ इलाकों में गिरे ओले, सरगुजा के कुछ इलाकों में बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में सोमवार शाम बलरामपुर एवं सूरजपुर जिलों के कुछ इलाकों में दोपहर बाद जमकर ओले गिरे। सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले में रात को भी कई इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में बौछार पड़ने का पूर्वानुमान है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सरगुजा संभाग में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में सोमवार शाम से लेकर रात तक बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी पड़े हैं। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर एवं सूरजपुर जिले के ओड़गी इलाकों में करीब 20 मिनट तक ओले पड़े। सरगुजा के कई इलाकों में रात को बारिश हुई है। मंगलवार को भी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में छिटपुट ओले भी गिर सकते हैं। मौसम में बदलाव का असर आज भी दिखेगा। हालांकि बुधवार के बाद बादल छंटने लगेंगे। मौसम में बदलाव एवं बादल छाए रहने के कारण अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब बना हुआ है। हालांकि अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया है। बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। ओलों से फसलों एवं आम को नुकसान
संभाग में जिन इलाकों में ओले गिरे हैं, वहां सरसों, गेंहूं के साथ आम की फसल को नुकसान का अनुमान है। हालांकि ज्यादा ओले गिरने पर ही नुकसान होगा। बलरामपुर के वाड्रफनगर इलाके में करीब 20 मिनट तक ओले गिरे हैं, यहां फसलों के साथ आम के बौरों को नुकसान हुआ है। जहां बारिश हुई है, वहां गेंहू की फसल को फायदा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *