बालोद| शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन पहली बार रात का पारा 10 डिग्री पर पहुंचा। उत्तर से ठंडी व शुष्क हवा आ रही है। इस वजह से आगे भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। जिसके प्रभाव से कुछ समय के लिए धूप के बीच बादल छाए रहने की संभावना है।