भीलवाड़ा | पुष्टिमार्गीय परंपरा से संचालित आनंद धाम हवेली मंदिर में भगवान शिव अर्धनारीश्वर स्वरूप में पधारे। मंदिर में शिव तांडव स्तोत्र की गूंज के बीच प्रभु ने श्रीनाथजी, द्वारकाधीश एवं लालन के समक्ष तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। मंदिर ट्रस्टी सुमन राजेंद्र बाहेती ने बताया कि भक्त मनोज चांडक ने भोलेनाथ व माता पार्वती का रूप धारण किया, जबकि एक बालिका ने कृष्ण स्वरूप निभाया।


