छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के बफर जोन में प्रशासन ने कार्रवाई की है। इंदागांव रेंज के घूमरापदर क्षेत्र से 29 परिवारों को बेदखल किया गया है। इन परिवारों ने पिछले 10 वर्षों में बड़े पैमाने पर पेड़ काटकर 60 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। उप निदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में 100 से अधिक वन और पुलिस कर्मियों ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। इन लोगों ने कच्चे मकान बनाकर वन भूमि पर मक्का और धान की खेती कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें कई बार नोटिस दिया था। वन विभाग ने अवैध बस्तियों पर की कार्रवाई पिछले डेढ़ वर्षों में वन विभाग ने 5 से अधिक अवैध बस्तियों को हटाकर 700 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त कराई है। खाली कराई गई भूमि में पौधरोपण किया गया है। साथ ही जल और भूमि संरक्षण के लिए कंटूर ट्रेंच का निर्माण भी कराया गया है। इन कार्रवाइयों का सकारात्मक प्रभाव दिखा है। अभ्यारण्य में वन्य जीवों के शिकार में कमी आई है और वन्य प्राणियों की संख्या में वृद्धि हुई है।


