उदयपुर आएंगे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, शुभम गढ़वाल:रॉकवुड्स ब्लेजिंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप होगा 21 से 28 फरवरी तक, कूकाबुरा गेंद से खेलेंगे डे-नाईट मैच

उदयपुर में इस महीने में भारतीय क्रिकेट टीम से लेकर आईपीएल तक के कई खिलाड़ी यहां आ रहे हैं। उदयपुर में होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी आज आयोजन अध्यक्ष सुनील लढ्ढा, आयोजन सचिव विवेक घई ने दी। उन्होंने कहा कि उदयपुर शहर में 21 से 28 फरवरी 2026 तक रॉकवुड्स ब्लेजिंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप होने जा रहा है। उदयपुर के शिकारवाड़ी ग्राउंड पर टी-20 क्रिकेट कप में डे/नाइट (दिन-रात) के मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय, आईपीएल और राज्य स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें प्रमुख रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, धु्रव जूरेल, पवन नेगी के साथ आईपीएल खिलाड़ी मंगेश यादव, शिवम सिंह, प्रियांश आर्य, आर्यन जोहेल, शुभम गढ़वाल के आने की संभावना है। उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने इस मौके पर कहा जिसके अंदर टेलेंट है उसको निखार कर लाने की जरूरत है। ये ऐसा खेल है जो सबको एक साथ लाकर खड़ा करता है। मेरे दादा, पिता ने क्रिकेट खेला है और थोड़ा बहुत क्रिकेट मैंने भी खेला है। हमारी कोशिश है कि सबको एक्सपोजर मिले। गर्व की बात है कि मेवाड़ में ये टूर्नामेंट हो रहा है। आठ टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी यूडीसीए सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि कुल 8 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेगी और प्रत्येक टीम में 3 आईपीएल खिलाड़ी और 5 रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी होना अनिवार्य होगा। टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक समूह में 4 टीमें शामिल होगी और प्रत्येक समूह से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। अंतरराष्ट्रीय मैचों में उपयोग ली जाने वाली कूकाबुरा गेंद से टूर्नामेंट खेले जाएंगे। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे रॉकवुड स्कूल के डायरेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन दो मैच होंगे। इसमें पहला मैच दिन में होगा और दूसरा मैच नाइट में होगा। दूधिया रोशनी के बीच नाईट मैच को लेकर भी खास प्रबंध किए जाएंगे। उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को रंगीन ड्रेस (किट) दिए जाएंगे। विजेता टीम को 10,00,000 (दस लाख) और उप विजेता टीम को 5,00,000 (पांच लाख) की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस दौरान मनीष अग्रवाल ने भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *