उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को राज्यपाल करेंगे सम्मानित:पाली में स्काउट गाइड जंबूरी के सफल आयोजन पर सिल्वर ऐलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड देंगे

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्यस्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित किया जाएगा। सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पांडे ने बताया- राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में 11 फरवरी को उदयपुर के जिला कलेक्टर नमित मेहता को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे भारत स्काउट व गाइड आंदोलन का सिल्वर एलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड से नवाजा जाएगा। भारत स्काउट व गाइड राश्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य वित आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी अध्यक्षता करेंगे। 2022-23 में हुआ था राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी का आयोजन
ज्ञातव्य रहे मेहता को यह अवार्ड वर्ष 2022-23 में पाली जिले के कलेक्टर रहते हुए 18वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी का ऐतिहासिक आयोजन कराने के लिए दिया जा रहा है। पांडे ने बताया- सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च राश्ट्रीय स्तर का सम्मान है। यह सर्वोच्च अवार्ड मुख्य रूप से उन विशिष्टजन को मिलता है, जिन्होंने स्काउटिंग की प्रगति में निरंतर और अभूतपूर्व योगदान दिया हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *