कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मधुसुदन शर्मा का आज उदयपुर में निधन हो गया। कांग्रेस नेता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे 78 वर्षीय मधुसुदन शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सुबह उदयपुर के सुथारवाड़ा स्थित उनके आवास पर कांग्रेस नेता पहुंचे। उनके निधन पर कांग्रेसजनों और शिक्षाविदों ने दु:ख जताया। वे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के डीन और जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे। उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से दोपहर साढ़े बारह बजे अशोक नगर मोक्षधाम जाएगी।


