उदयपुर के उद्यमी व डिजाइनर्स के लिए नाइन डॉट्स स्क्वेयर्स ने जयपुर डिज़ाइन फ़ेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन उदयपुर में किया। 31 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में जयपुर डिज़ाइन फ़ेस्टिवल की मेज़बानी करेगा। इसको लेकर आज उदयपुर के उद्यमियों और युवा पेशवरों के साथ चर्चा की गई। नाइन डॉट्स स्क्वेयर्स की संस्थापक रितु खंडेलवाल ने बताया कि इसमें राजस्थान सहित देश के के कई राज्यों से पारंपरिक शिल्प कौशल और आधुनिक डिज़ाइन के मिश्रण को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उदयपुर संभाग के उद्यमी व डिजाइनर्स भी हिंसा लेंगे। शो में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। खंडेलवाल ने बताया कि उदयपुर पारंपरिक शिल्प और बेहतरीन कारीगिरी के लिए जाना जाता है और ऐसे में यहां के शिल्प बनाने वालों की कला का प्रदर्शन भी जयपुर के इस फेस्टिवल में हो इसके लिए सबसे चर्चा की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य जयपुर को भारत की डिज़ाइन राजधानी के रूप में स्थापित करना है। इस फ़ेस्टिवल को आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, कारीगर, स्टार्टअप और डिज़ाइन और सजावट के बारे में रूचि रखने वाले लोगो के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहां पर हाल ही में घर बनाने वाले लोगों को नवीनतम साजो सामान के बारे में जानकारी मिलेगी, हस्तनिर्मित लक्जरी उत्पादों के बारे में बताया जाएगा और रचनात्मक पेशेवरों के वैश्विक नेटवर्क से जुड़ेंगे।


