उदयपुर के डॉ. अरविंदर सिंह ने शत-प्रतिशत ग्रेड प्राप्त की:हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ‘ कम्युनिकेशन और प्रजेंटेशन स्किल्स ‘ में मिला प्रमाण पत्र

उदयपुर के डॉ. अरविंदर सिंह ने हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से ‘ कम्युनिकेशन और प्रजेंटेशन स्किल्स ‘ में 100 प्रतिशत अंक के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। वे कहते है कि कड़ी मेहनत और उच्चतम मानकों को पाने में जुनून था और वह परिणाम में बदल गया। अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीईओ और तीन बार के विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा है, बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। कुछ दिन पहले ही डॉ.अरविंदर सिंह सिंह ने गूगल से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से MBA में टॉप किया और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश पार्लियामेंट से भी सम्मान मिल चुका है। डॉ अरविंदर ने बताया कि वह इस ज्ञान को अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में साझा करेंगे जिससे कि मरीजों से बेहतर तरीके से संवाद हो सके और चिकित्सक प्रभावी तरीके से अपनी सेवाएं दे सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *