उदयपुर को चाहिए संभाग स्तरीय कैंसर अस्पताल:दक्षिण विस्तार में सेटेलाइट हॉस्पिटल और ग्रामीण विधानसभा को चाहिए नया गुलाबबाग

राजस्थान का बजट 11 फरवरी को पेश होगा। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के इस बजट से उदयपुर जिले को भी कई उम्मीदें है। उदयपुर जिले के विधायकों ने सरकार के समक्ष अपने कई प्रोजेक्ट भेजे है जिनको राज्य बजट में शामिल कराने का आग्रह किया है। अब इस बजट में आज इन उम्मीदों को लेकर सबको इंतजार है। उदयपुर को बजट से आस, विधायकों के प्रस्ताव उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन : संभाग स्तरीय कैंसर अस्पताल, आयड़ पुलिस चौकी को थाने में क्रमोन्नत कराने के प्रस्ताव भेजे हैं। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा : दक्षिण विस्तार में सेटेलाइट हॉस्पिटल व गुलाबबाग की तर्ज पर नया बाग, ग्रामीण विस. क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय और माइनिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलवाने के प्रस्ताव भेजे। इसके अलावा प्रताप नगर-बलीचा मार्ग पर तीन नए ओवरब्रिज बनाने, कन्वेंशन सेंटर स्थापित कराने, रानी रोड का री-डेवलपमेंट कराने के प्रस्ताव बजट में शामिल कराने के लिए भेजे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *