लेकसिटी में दूसरे दिन गुरुवार भी कोहरा छाया हुआ है। सूरज नहीं निकला है और सुबह से ही सर्द हवाएं ठिठुरन भरा एहसास करा रही हैं एक दिन पहले दिन के तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट आई थी। घने कोहरे के कारण सुबह 7 बजे विजिबिलिटी 800 मीटर थी। जो 9 से 10 बजे तक महज 500 मीटर रह गई। दिसंबर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री होता है लेकिन गुरुवार को दिन का तापमान 17 डिग्री और रात का 10.2 बना हुआ है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते दिख रहे हैं तो कहीं ऊनी कपड़े व जैकेट पहनकर बचाव करते नजर आ रहे हैं। 22 जिलों में कोहरा छाने, हल्की धुंध की संभावना
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण 26 और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 22 जिलों में कोहरा छाने और दिन में हल्की धुंध-बादल छाने की संभावना जताई थी। लेकसिटी में भी इसका असर देखा जा रहा है। यहां भी कोहरा और शीतलहर के कारण जन जीवन पूरी तरह प्रभावित है।


