उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ व उसके साथियों द्वारा पीड़ित को डरा-धमकाकर फर्जी एग्रीमेंट करा 35.50 लाख रुपए की वसूली के मामले में हिस्ट्रीशीटर नरेश वैष्णव पिता प्रेमदास निवासी छोटा बेदला सुखेर को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल ले जाकर मौका तस्दीक कराई। 1 आरोपी पुलिस रिमांड पर मामले में जांच कर रहे डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण में दिलीप नाथ पुत्र नारायण नाथ निवासी सीसारमा, नरेश पालीवाल निवासी सज्जन नगर, निलंबित पुलिस कॉन्स्टेबल वीरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र पुत्र लक्ष्मीलाल चौधरी निवासी अम्बामाता, देवेन्द्र गायरी उर्फ डेविड निवासी कालारोही, शंकर सिंह पुत्र हीरा सिंह राजपूत निवासी ब्राह्मणों का गुड़ा, पिंटू कलाल निवासी मेहरों का गुड़ा और नारायण दास पुत्र धनदास वैष्णव सहित अन्य साथियों को नामजद किया है। आरोपी नरेश वैष्ण्व 10 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर है जिससे पूछताछ जारी है। घर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी थी डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को जबरन घर के बाहर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर बड़गांव तहसील कार्यालय में ले जाकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। इसके बाद पीड़ित को और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर 35.50 लाख रुपए मांगे। इधर, पुलिस ने दिलीप नाथ और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच कर रहे डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


