उदयपुर में निकली 15 KM लंबी साइकिल रैली:पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, फूलों से खेली होली, बच्चे भी हुए शामिल

उदयपुर शहर में रविवार को रंगोथोन 7.0 साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 15 किलोमीटर तक साईकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़े शामिल हुए। फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिंदास फाउंडेशन की और से आयोजित रंगोथोन 7.0 साइकिल मैराथन फतहसागर पाल (देवाली छोर) से शुरू हुई। इस मैराथन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फतहसागर की पाल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी एकत्रित हो गए थे। आयोजन में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एस.के. खेतान ग्रुप के चेयरमैन शशिकांत खेतान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और साइकिलिंग एक सरल व प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसका उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के प्रति लोगों को जागरूक कर केमिकल मुक्त होली को बढावा देकर पर्यावरण संरक्षण है। रंगोथोन का उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना, लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और केमिकल मुक्त होली खेलने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्राकृतिक रंगों और फूलों के साथ होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिव्यांग साइकिलिस्ट गोविंद खारोल ने कहा कि फतहसागर झील से शुरू हुई साइकिलिंग के माध्यम से लोगों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।फतहसागर झील की पाल पर जुटे प्रतिभागियों ने यह दिखाया कि स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग एक आसान और प्रभावी तरीका है। साइकिल रैली रानी रोड, शिल्पग्राम, बड़ी गांव और मोया चौराहा होते हुए फेरनियो का गुड़ा स्थित अमृतम बाग पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्राकृतिक रंगों व फूलों से होली खेली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *