उदयपुर में फाटक तोड़कर घर के अंदर घुसा मिनी ट्रक:तेज आवाज आई तो सहमा परिवार, रात का समय होने से बड़ा हादसा टला

उदयपुर-कुराबड़ मार्ग पर देर रात एक मिनी ट्रक बेकाबू होकर घर में घुस गया। हादसे के बाद तेज आवाज आई तो घर में मौजूद परिवार डर गया। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना में घर में बनी दुकान, फाटक और वहां खड़ा टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बीती रात करीब साढ़े 11 बजे उदयपुर से करीब 27 किलोमीटर दूर डबोक पुलिस थाना क्षेत्र के मीठानीम गांव में स्कूल के सामने स्थित घर की है। असल में रात का समय होने से बाहर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। घर के फाटक के फास दिन के समय में परिवार के सदस्य बैठते हैं और लोगों की आवाजाही भी रहती है। फाटक तोड़कर अंदर घुसा मिनी ट्रक मकान मालिक शंकरलाल खटीक ने बताया कि रात को करीब 11.30 बजे जोर से बाहर सड़क पर गाड़ी टकराई, जिसके बाद तेज आवाज आई तो घर में मौजूद सभी लोग डर गए। हालांकि, कोई अनहोनी नहीं हुई है। घर के सदस्य बाहर आए तो देखा कि उनके घर में ही एक मिनी ट्रक फाटक तोड़कर अंदर घुस गया। बाहर देखा तो मिनी ट्रक ने फाटक के साथ दुकान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचाया। घर के अंदर खड़ा टेम्पो भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में बाहर आकर देखा तो कोई नहीं था। ट्रक को स्टार्ट छोड़कर ही ड्राइवर मौके से भागा उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक का ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट छोड़कर ही मौके से भाग गया था। इसके बाद रात को ही उन्होंने डबोक पुलिस थाने में सूचना दी। जिस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौका पर्चा बनाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देख रही है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी उदयपुर की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *