राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार का 1 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को उदयपुर के ग्राउण्ड उदयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने निःशुल्क स्कूटी छात्राओं को प्रदान की। उन्होंने शिक्षा विभाग की लाभार्थी बालिकाओं के साथ फोटो खिंचवा कर उनको प्रोत्साहित किया। सीएम ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम की स्टाल पर महिलाओं को इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम देने की जानकारी ली और लाभार्थियों संवाद भी किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यमंत्री मंजू बाघमार भी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री इनका कर रहे शुभारंभ


