उदयपुर में सुबह से चल रही ठंढी हवाएं:मौसम में एकाएक परिवर्तन, मौसम में ठंडक घुलने से सर्दी का अहसास हुआ

उदयपुर शहर में आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है लेकिन ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। शहर में पिछले दिनों से गर्मी का अहसास बढ़ गया था लेकिन आज सुबह के मौसम से ठंडक बढ़ी। पहाड़ों में बर्फबारी और प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि का असर झीलों की नगरी उदयपुर में भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा और दिनभर तेज हवाओं का प्रभाव भी रहेगा और उसी के अनुरूप सुबह से तेज हवा चल रही है। आज सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। सुबह फतहसागर झील किनारे मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को भी ठंडी हवा से एकाएक सर्दी का अहसास हुआ। सुबह दस बजे भी ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार 5 मार्च को मौसम साफ रहने और 6 मार्च को पारे में बढ़ोतरी की की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *