उदयपुर में 3.50 करोड़ की लागत से बनी लॉयन सफारी:16 फरवरी को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे शुभारंभ, जूनागढ़ से आया शेरों का जोड़ा

झीलों की नगरी उदयपुर में 16 फरवरी को लॉयन सफारी का शुभारंभ हो जाएगा। शहर के सज्जनगढ़ अभयारण्य की तलहटी में बनी लॉयन सफारी के श्रीगणेश के साथ ही उदयपुर में टूरिस्ट के लिए एक और नई जगह होगी। इसके साथ ही सज्जनगढ़ अभ्यारण्य आने वाले टूरिस्ट अब तीन प्वाइंट पर घूम सकते है। सज्जनगढ़ अभयारण्य की तलहटी में करीब 20 हेक्टेयर में बनाई गई लॉयन सफारी में चारों तरफ चारदीवारी से पहले लोहे का घेरा बनाया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 3.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है। वन्यजीव प्रभाग के मुख्य वन संरक्षक सी.आर. यादव ने बताया- सोमवार शाम को लॉयन सफारी का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे। कार्यक्रम को लेकर वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहां होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय विधायकगण भी भाग लेंगे। अब यहां टूरिस्ट के लिए तीन प्वाइंट सज्जनगढ़ अभयारण्य, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और लॉयन सफारी ये तीन प्वाइंट एक ही कैंपस में है। यहां आने वाला टूरिस्ट पूरे दिन में यहां घूम सकता है। लॉयन सफारी का शिलान्यास 24 जून 2024 को किया गया। शेर सम्राट और शेरनी सुनयना को खुले बाड़े में छोड़ा गया था यहां पिछले दिनों शेर सम्राट और शेरनी सुनयना को होल्डिंग एरिया से खुले बाड़े में छोड़ा गया था। वन विभाग सफारी शुरू करने से पहले शेर के जोड़े को वहां छोड़ा था, ताकि उनको नया ठिकाना अभ्यास में हो जाए। पहले गुजरात से लाए थे शेर का जोड़ा लॉयन सफारी के लिए शेरों को सज्जनगढ़ भी लाया गया है। इसके लिए वन विभाग ने एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर से एशियाटिक लॉयन (शेर) के जोड़े को सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लेकर आए हैं। इसमें 7 साल का लॉयन सम्राट और मादा सुनयना 3 साल की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *