उदयपुर में UDA ने बहुमंजिला भवन सीज किया:सुरपलाया में पहाड़ी कटिंग रुकवाई, दो डंपर भी जब्त किए

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने आज शहर के भुवाणा क्षेत्र में नियम विपरीत निर्माण को सीज किया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि भुवाणा में स्वीकृति के विपरीत बिना सेट बैक छोड़े बेसमेंट, ग्राउंड सहित चार तल का बहुमंजिला इमारत को सीज किया। राहुल जैन ने बताया कि इस निर्माण को लेकर कई बार नोटिस निर्माणकर्ता को दिया गया लेकिन उसने नियमों की पालना नहीं की। कई बार यूडीए ने काम भी रुकवाया इसके बावजूद भी वहां लगातार निर्माण किया जा रहा था और आज टीम ने इमारत को सीज कर दिया। कमिश्नर ने बताया कि सुरपलाया में रमी रॉयल के पीछे की तरफ पहाड़ी काटने की शिकायत पर वहां भी कार्रवाई करते हुए काम रुकवाया और पाबंद किया। मौके पर ​हिल पॉलिसी का उल्लंघना किया जा रहा था। टीम ने मौके से दो डंपर भी जब्त किए। इस दौरान तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा, भू अभिलेख निरीक्षक सुरपाल सिंह सोलंकी, दीपक जोशी, राजेंद्र सेन, बाबूलाल तेली, भू अभिलेख निरीक्षक भरत हथाया, अभय सिंह, अभिमन्यु सिंह, विजय नायक, हितेंद्र तंवर, पटवारी हितेंद्र तंवर आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *