राजनांदगांव| कुलदेवी मनसा श्री दहमी माता परिवार के द्वारा 15 फरवरी को चतुर्थ श्री दहमी माता महोत्सव का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का यह चौथा वर्ष है। उदयाचल प्रांगण में होने वाले महोत्सव में मंगलपाठ, चालीसा, माता की चुनरी, छप्पन भोग, आरती के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा।


