भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर में आयोजित जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में उदय शर्मा 72 किलो भार वर्ग (ग्रीको रोमन स्टाइल) में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्टेट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही उदय शर्मा का चयन अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता आगामी 12 से 15 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी। उदय अब राष्ट्रीय पटल पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाएंगे। उदय की इस सफलता पर उनके कोच और खेल जगत के गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जताई है। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि उदय छत्तीसगढ़ में भी स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाएंगे।


