उद्घाटन मैच लोयरा की टीम ने जीता:डांगी पटेल समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 62 टीमें ले रही भाग

डांगी सेवा संस्थान खेल संघ के तत्वाधान में डांगी पटेल समाज उदयपुर की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज उदयपुर के कानपुर खेड़ा स्थित रॉयल खेड़ा स्टेडियम में हुआ। समाज के रामलाल डांगी (पुलां) ने मैच का शुभारंभ करवायापूर्व उप सरपंच मदन लाल डांगी ने बताया कि प्रतियोगिता में 62 टीमें में भाग ले रही है आगामी 10 दिनों तक मैच चलेंगे। उद्घाटन मैच लोयरा व मोटा देवरा लकड़वास के बीच हुआ​ जिसमें लोयरा की टीम जीती। खेल संघ उपाध्यक्ष केशूलाल डांगी ने कहा कि समाज की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता से युवाओं में नव जागृति का संचार होगा। समाजसेवी पृथ्वीराज डांगी ने कहा कि सभी खिलाड़ी व टीम अनुशासन में खेल की भावना से खेले। कार्यक्रम में खेल संघ सचिव रमेश पटेल, जिला परिषद सदस्य व संघ के कोषाध्यक्ष दूदाराम डांगी, मटुन उप सरपंच गणेश लाल डांगी, जिला परिषद सदस्य शंकर डांगी, दिनेश डांगी, नारायण लाल डांगी, प्रकाश डांगी, प्रवीण डांगी, रमेश डांगी, धर्मेंद्र डांगी, गेहरी लाल डांगी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *