उद्यान में खुले बिजली के तार से खतरा बढ़ा

धमतरी| कारगिल उद्यान में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उद्यान के एक कोने में खुले बिजली के तार किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। बच्चों के खेलते समय थोड़ी सी असावधानी उनके लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम प्रशासन से इसे गंभीरता से लेकर करंट प्रवाहित इस बिजली तार को हटाकर या सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करें। सुबह-शाम के समय वार्ड के बच्चे नियमित रूप से इस उद्यान में खेलने आते हैं, ऐसे में जनसुरक्षा को प्राथमिकता देकर नगर निगम को खुले बिजली तार को तुरंत ठीक करना चाहिए, ताकि संभावित खतरे से बचा जा सके। – हेमलाल साहू, विंध्यवासिनी वार्ड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *