उधार सिगरेट न देने पर 20 लोगों ने दुकानदार पर दातरों से हमला किया

न्यू आजाद नगर में किराना दुकानदार से उधार पर सिगरेट और सामान न देने पर करीब 20 लोगों ने डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित अजय कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी अजय, जो पहले से ही उधारी पर सामान ले चुका था, के मना करने पर भड़क गया और अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। डाबा थाना पुलिस ने अभिषेक, दिलवीर, अजीत, कर्मवीर समेत 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह न्यू आजाद नगर में किराने की दुकान चलाता है। 20 अप्रैल की रात आरोपी अजय दुकान पर आया और उधार में सिगरेट व खाने का सामान मांगने लगा। अजय कुमार ने जब उसे मना किया तो कहासुनी हो गई और आरोपी वहां से चला गया। करीब आधे घंटे बाद वह 20 लोगों को लेकर वापस लौटा। सभी ने मिलकर डंडों, दातर और अन्य हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की और गालियां देते हुए फरार हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घायल दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया। डाबा पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी गमदूद सिंह के मुताबिक अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *