उन्नत राजस्थान उन्नत जालोर मेगा प्रदर्शनी शुरू:सांसद बोले- लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ

जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्था ‘प्रयास’ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गिटाला रिसॉर्ट में प्रदर्शनी शुरू हुई। यह प्रदर्शनी 8 मार्च तक चलेगी। शुभारंभ के अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे, पूर्व राज्यमंत्री भूपेन्द्र देवासी, जसराज राजपुरोहित, एयरपोर्ट ऑथेरिटी ऑफ इण्डिया कमेटी सदस्य रविन्द्रसिंह बालावत उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने छात्र-छात्राओं से प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि आज केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का ग्राम स्तर तक लाभ आमजन को मिल रहा है। कार्यक्रम को जसराज राजपुरोहित ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया कि उन्नत राजस्थान- उन्नत जालोर प्रदर्शनी में लोगों को ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए। एयरपोर्ट ऑथेरिटी ऑफ इण्डिया कमेटी सदस्य रविन्द्र सिंह बालावत ने कहा कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में मेक इन इण्डिया कार्यक्रम से हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। आज रक्षा क्षेत्र में भारत अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरा है। प्रदर्शनी में कृषि, रक्षा, शिक्षा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकी योजनाओं, व्यवसाय, कौशल, औद्योगिक, प्रदर्शनी के 65 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें आईसीएमएआर, जल शक्ति मंत्रालय, डीआरडीओ, केन्द्रीय शुष्क वन अनुसंधार केन्द्र (काजरी), खादी बोर्ड, नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन, केन्द्रीय भू-जल बोर्ड, एसबीआई, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया, अतुल्य भारत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल्स लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को प्रयास एग्जिबिशन एजेंसी के निदेशक विनीश गुप्ता के दिशा-निर्देशन में लगाया गया है। 7 व 8 मार्च को भी खुली रहेगी प्रदर्शनी आमजन के लिए 7 व 8 मार्च को प्रदर्शनी खुली रहेगी। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक निशुल्क प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभ ले सकेंगे। इस दौरान डॉ. मंजू मेघवाल, मंजू सोलंकी, हरीश राणावत,जालोर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, महेन्द्र मुणोत, प्रकाश छाजेड़, डिम्पल सिंह, मुकेश राजपुरोहित, दिनेश महावर, दिनेश बारोट व सुरेश सोलंकी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *