जालंधर | उपकार रामलीला क्लब की देखरेख में ढंडार मंदिर, बस्ती गुजां में धार्मिक आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने विधिवत पूजन करके की। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में नतमस्तक होकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमें त्योहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और नई पीढ़ी भी अपनी परंपराओं से प्रेरणा ले सकें। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। यहां पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, दीपक, नीटा बहल, हरिकृष्ण बाली, ज्योति स्वरूप, मुकेश दत्ता, अनु वर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


