उपभोक्ताओं की राय के आधार पर तय होगा टैरिफ:नए बिजली टैरिफ पर आयोग 19 से करेगा जनसुनवाई, रांची में 28 को

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नए बिजली टैरिफ प्रस्ताव पर झारखंड विद्युत नियामक आयोग अपनी कार्यवाही शुरू करेगा। आयोग जेबीवीएनएल के प्रस्ताव पर जनसुनवाई करेगा और बिजली उपभोक्ताओं एवं स्टेक होल्डर से राय लेगा। उपभोक्ताओं के लिए राज्य के पांचों प्रमंडलों में जनसुनवाई की तिथि तय की गई है। आयोग उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे फीडबैक लेकर नए टैरिफ पर अंतिम निर्णय लेगा। 31 मार्च तक टैरिफ घोषित करना है। जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपने राजस्व घाटे, बिजली खरीद लागत, ट्रांसमिशन चार्ज, लाइन लॉस और परिचालन व्यय को आधार बनाते हुए टैरिफ संशोधन का प्रस्ताव दिया है। आयोग इन प्रस्तावों पर आम जनता की आपत्तियां और सुझाव सुनेगा। घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा होगी। अन्य कंपनियों की जनसुनवाई की तिथियां डीवीसी के टैरिफ पर भी होगी जनसुनवाई आयोग द्वारा 24 फरवरी को दिन के दो बजे ऑडिटोरियम, मृदा संरक्षण कार्यालय, हजारीबाग में और 25 फरवरी को दिन के 11:30 बजे मैथन एडमिन बिल्डिंग ऑडिटोरियम, धनबाद में डीवीसी के टैरिफ पर जनसुनवाई की जाएगी। कहां कब होगी जनसुनवाई रांची: 28 फरवरी, दोपहर 3:30 बजे आईएमए हॉल, करमटोली शहरी क्षेत्र में दर 6.85 से बढ़ाकर 10.30 रु. करने का प्रस्ताव जेबीवीएनएल ने वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी का जो नया बिजली टैरिफ प्रस्ताव झारखंड विद्युत नियामक आयोग में दायर किया है। उसमें जेबीवीएनएल ने ओवर ऑल करीब 60 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। जेबीवीएनएल ने घेरलू कंज्यूमरों की बिजली दरों एवं फिक्स चार्ज में वर्तमान दर से भारी वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। जानकारी के अनुसार, जेबीवीएनएल ने घेरलू उपभोक्ता शहरी की वर्तमान बिजली दर 6.85 से बढ़ाकर 10.30 रुपए और ग्रामीण उपभोक्ताओं का 6.70 से बढ़ाकर 10.20 रुपए करने का प्रस्ताव दिया है। जबकि औद्योगिक उपभोक्ताओं की दर भी 9.10 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है। सिंचाई के लिए बिजली की दर 5.30 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर नौ व 10 रुपए करने का प्रस्ताव दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *