उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद दौरा:श्रीनाथजी मंदिर में ग्वाल झांकी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंच कर श्रीजी प्रभु के ग्वाल झांकी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी दो दिवसीय राजसमंद नाथद्वारा के दौरे के तहत आज सुबह श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल चौक परिसर से मंदिर में प्रवेश कर श्रीजी प्रभु के ग्वाल झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मोती महल की लाल छत पर तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने उपरना व रजाई ओडाकर प्रसाद भेंट कर समाधान किया। इस दौरान कलेक्टर बाल मुकुंद असावा, पीडब्ल्यूडी व पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधियों में नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल उपाध्याय सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देसूरी की नाल में घाट सेक्शन का अवलोकन करेंगी। वहा से पुनः दोपहर करीब 3.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय राजसमंद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *