डंडई | प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शनिवार को रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी देव लाल करमाली ने कहा कि किसान कृषि कार्य के पुरानी पद्धति को छोड़ नए विधि से अपने खेतों में खेती करें। किसानों को इसका फायदा निश्चित रूप से मिलेगा। आज भी कई किसान पुरानी पद्धति से खेती कर रहे हैं जिस कारण कृषि कार्य में किसानों को बेहतर मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। किसान कृषि कार्य को पूर्ववर्ती व्यवस्था को छोड़ वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपने आय को बढ़ा सकते हैं। बीटीएम सतेन्द्र कुमार ने सॉइल हेल्थ कार्ड, केसीसी ऋण, ऋण माफी योजना, बीज उपचार सहित अन्य विषय पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेतों की मिट्टी अलग अलग होती है साथ ही अलग-अलग खेतों में बीमारी भी विभिन्न प्रकार के होते हैं। किसानों को खेतों में लगे फसल एवं इसमें लगने वाले रोगों की समय-समय पर पहचान करना होगा और उसके अनुसार ही खेतों में दवा का छिड़काव करें। उन्होंने वर्तमान समय में गेहूं व अन्य रबी फसलों के उन्नत उत्पादन के लिए तकनीकी जानकारी दी। भास्कर न्यूज | गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने नए समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा की। वहीं संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को ससमय और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बारी-बारी से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, जल पथ प्रमंडल विभाग, बिजली विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का समीक्षा किया। खासकर पेयजल की योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया है। बैठक में उपायुक्त ने पेयजल के कार्यपालक अभियंता को पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पेयजल के लिए पाईप लाइन लगाने को लेकर निर्देश दिया। इसे लेकर डीसी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं और संवेदकों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास योजनाओं में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने का निर्देश डीडीसी को दिया है। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन व वितरण की जानकारी लिया। इसी तरह उन्होंने भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए लाइब्रेरी निर्माण के अद्यतन जानकारी लिया। वहीं लाइब्रेरी का निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे। बैठक करते डीसी।


