धमतरी| नगर निगम धमतरी के उप-नेता प्रतिपक्ष और जोधापुर वार्ड के पार्षद विशु देवांगन की बाइक चोरी हो गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बाइक सीजी 05 यू-2918 को घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी हुई बाइक की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303-2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


