नर्मदा| प्रदेश के गृह व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को रेंगाखार व परसाही यात्रा पर आए हुए थे। यहां से राजनांदगांव जाते समय शाम को ग्राम नर्मदा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास पर चर्चा किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नर्मदा के एक निजी होटल में उनका स्वागत किया। चाय पे चर्चा के दौरान उन्होंने उनके साथ नर्मदा मंदिर, चोड़राधाम व मंडीपखोल जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के विकास के बारे में बातें हुई। इस अवसर पर भाजपा नेता भीखू हिरवानी, युवा नेता बालकृष्ण जंघेल, कमलेश सिन्हा, पल्टन सिन्हा, अश्वनी वैष्णव, ऋषभ सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।


