उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बोली – राजस्थान देश और दुनिया मे पर्यटन के क्षेत्र में उभर रहा है

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शनिवार देर शाम भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर भाजपा सक्रिय सदस्यता अभिनन्दन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलकर ऐसा लग रहा है कि में आज भी राजसमंद में ही हु मेरे 5 वर्ष के कार्यकाल में आप लोगो से बहुत कुछ सीखा है। आप लोगो के द्वारा ही हम राजस्थान में सरकार बना पाए है इस लोकसभा चुनाव में इस बार आप लोगो के द्वारा राजसमंद लोकसभा सबसे अधिक मतों से विजयी हुई । आप सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है तो अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में विकास किया जाए और आप सभी ने 1 वर्ष के सरकार के कार्यकाल में कितना काम हो रहा है आप सभी ने देखा ही है। राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए है जो बड़ी बात है हमारी भी यह जिम्मेदारी बनती है कि जो कार्य सरकार प्रदेश में कर रही है देश मे मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे उन सभी कार्याे को हम जनता के बीच लेकर जाए । अभी प्रदेश की सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास को लेकर अग्रसर है, राजस्थान देश और दुनिया मे पर्यटन के क्षेत्र में उभर रहा है, आने वाले समय मे आपको राजस्थान देश मे अग्रणी स्थान पर दिखेगा । इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र सिंह राठोड, दीप्ति माहेश्वरी, जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी, गोपाल कृष्ण पालीवाल, नर्बदा शंकर पालीवाल सहित भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *