उमंग कार्निवल, पंजाबी बोलियां के साथ डाला गिद्दा

भास्कर न्यूज | जालंधर कन्या महाविद्यालय में उमंग इन्नोक्रिएटिव कार्निवल का आयोजन किया गया। इस मौके अध्यक्ष चंद्रमोहन, आलोक सोंधी, अनुराधा सोंधी, डॉ. सुषमा चावला आदि शामिल हुए। इस दौरान केएमवी की छात्राओं ने कार्यक्रम के विशेष स्टॉल्स और आकर्षणों से परिचित करवाया। इस दौरान विद्यालय की डायरेक्टर प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य ग्राउंड में आयोजन स्थल पर आमंत्रित अतिथियों का प्लांटर्स से स्वागत। केएमवी की छात्राओं की ओर से पंजाबी बोलियां, कोरियोग्राफी, तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी गईं। इसके साथ उमंग कार्निवल में विभिन्न तरह के व्यंजनों, फैशन और ज्वैलरी, स्टाइलिश सूट्स और कॉस्मेटिक्स, पेंटिंग्स के स्टाल्स लगाए गए। इस दौरान खरीदारी के साथ झूले भी लगाए गए। वहीं, बेबी शो में स्टाइलिश किड्स ने अपने मनमोहक अंदाज से खूब तालियां बटोरीं। इस मौके रिया को मिस कार्निवल चार्म, कृति को मिस कार्निवल एलिगेंस और अगम को मिस कार्निवल ग्लोरी का खिताब दिया गया। इस दौरान आमंत्रित अतिथियों के साथ मैडम डायरेक्टर प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने रैफल ड्रा के विजेताओं को स्टेज पर ईनाम वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *