उमड़ी भीड़… फूलों की खुशबू के बीच 24 हजार लोगों ने निहारा ‘लोक भवन’ का सौंदर्य

प्यार और प्रकृति के उत्सव ‘वेलेंटाइन डे’ के अवसर पर लोक भवन उद्यान में शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। फूलों की मोहक खुशबू और हरियाली के बीच इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आम नागरिक यहां पहुंचे। शनिवार को वेलेंटाइन डे के उल्लास के बीच कुल 24,154 लोगों ने उद्यान का परिदर्शन किया। कपल्स, परिवारों और युवाओं की भारी भीड़ ने यहां के गुलाब और विभिन्न प्रजातियों के पौधों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जब से उद्यान आम नागरिकों के लिए खोला गया है, तब से लेकर अब तक कुल 5,77,673 लोग यहां का भ्रमण कर चुके हैं। आज है दीदार का आखिरी मौका… यदि आप इस प्राकृतिक सुंदरता का आनंद नहीं ले पाए हैं, तो आपके पास अब सीमित समय बचा है। लोक भवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण के लिए केवल आज (रविवार) तक ही खुला रहेगा। राजधानी के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों के लिए लोकभवन का उद्यान किसी एडवेंचर पार्क से कम साबित नहीं हो रहा। फूलों की क्यारियों के बीच आकर्षण का केंद्र यहां लगे फाउंटेन बने हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *