उमरिया जिले में 24 घंटों के दौरान 50 मिली बारिश:फसलों के लिए फायदेमंद; खरीदी केंद्र में रखी धान हो रही खराब

उमरिया जिले में रविवार को भी लगातार बारिश का दौर जारी है। शनिवार को सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हुई। अचानक मौसम के करवट बदलने जन जीवन प्रभावित हो गया। मौसम के बदलने को लेकर ठंडक बढ़ी है। ठंडक के साथ शीत लहर भी चल रही है। मौसम के बदलाव और अचानक बारिश के कारण धान खरीदी केंद्र में गए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान तिरपाल से ढक कर धान को बचाते दिखे। ठंड के कारण तापमान में गिरावट आई है। लोग चाय की दुकानों और अलावा के पास दिख रहे हैं। रिमझिम बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। कृषि विभाग के अधिकारी आरएन सिंह ने बताया पहली बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। किसानों को सिंचाई नहीं करना पड़ेगा‌। भूमि में नमी आ गई है। 24 घंटे में 50 मिमी बारिश जिले में पिछले 24 घंटे में 50 मिली मीटर बारिश हुई है। बांधवगढ़ 55.8 मिली मीटर, पाली 56.4 मिमी, मानपुर 51.8 मिमी, नौरोजाबाद 53.6 मिमी, चंदिया 28.6 मिमी, करकेली 52.4 मिमी, बिलासपुर 52.2 मिमी हुई है। जिले मे 1 जून 2024 से 29 दिसंबर तक 1086.5 मिमी बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *