उमरिया में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:उमडार नदी के झाला घाट से चैन माउंटेन, पांच हाइवा जब्त

उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र में उमडार नदी के झाला घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार रात खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक चैन माउंटेन मशीन और रेत परिवहन में लगे पांच हाइवा जब्त किए। सभी जब्त वाहनों को चंदिया थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। यह कार्रवाई ठेका कंपनी महाकाल मिनरल्स द्वारा निर्धारित क्षेत्र से बाहर अवैध रेत उत्खनन किए जाने के मामले में की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन और रेत परिवहन करते पांच हाइवा पकड़े। जब्त किए गए वाहनों में MP21H1897, MP21HB6956, MP21ZE5957, CG12BG1566 और MP35HA0137 नंबर के हाइवा शामिल हैं। खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी ने मंगलवार को बताया कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *