उमरिया में अवैध रेत परिवहन पर तहसीलदार की कार्रवाई:बिना ट्रांजिट पास निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; दस्तावेजों में भी मिली गड़बड़ी

उमरिया जिले के बांधवगढ़ तहसील क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। तहसीलदार दिलीप सोनी ने गश्त के दौरान ग्राम कछरवार-खेरवा खुर्द मार्ग पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में वाहन चालक के पास रेत परिवहन का वैध परमिट और जरूरी कागजात नहीं मिले। नंबर प्लेट गायब, चालक के पास नहीं था लाइसेंस तहसीलदार दिलीप सोनी ने जब मौके पर ट्रैक्टर की जांच की। ट्रैक्टर पर आगे और पीछे कहीं भी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा था। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिला। इसके बाद राजस्व टीम ने वाहन को तुरंत अपनी कस्टडी में ले लिया और सिविल लाइन चौकी में खड़ा करवा दिया। ट्रांजिट पास जारी होने का समय दोपहर 12:50 बजे दर्ज था, जबकि टीम ट्रैक्टर को 12:20 बजे ही पकड़ चुकी थी। ट्रैक्टर मालिक पर होगी कार्रवाई पूछताछ में चालक ने ट्रैक्टर मालिक का नाम वाजिद अली निवासी रमपुरी है। तहसीलदार ने बताया कि अवैध परिवहन और फर्जीवाड़े के इस मामले का पूरा प्रकरण तैयार कर बांधवगढ़ एसडीएम को भेज दिया गया है। वाहन मालिक पर भारी जुर्माना और कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *