उमरिया में रेत समेत हाइवा-डंपर जब्त:चंदिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

उमरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। चंदिया क्षेत्र में रविवार रात दबिश के दौरान खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक हाइवा और एक डंपर को जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देश पर की गई। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी को रात के समय अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। दोनों वाहनों को रेत सहित जब्त कर किया गया सूचना के आधार पर सहायक खनिज अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनिज निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा और प्रभारी खनिज निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम ने चंदिया तहसील क्षेत्र के गणेशपुर मार्ग खैरभार रोड पर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 1800 (डंफर) के चालक सोमनाथ यादव निवासी ग्राम बसाड़ी, थाना बड़वारा जिला कटनी, और वाहन क्रमांक ओडी 35 ई 7722 (हाइवा) के चालक मनोज महोबिया निवासी ग्राम निपनिया तहसील पनागर जिला जबलपुर को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पकड़ा गया। दोनों वाहनों को रेत सहित जब्त कर लिया गया है। खनिज विभाग की ओर से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *