उमरिया में समन्वय समिति की बैठक:अपर मुख्य सचिव बोले- विधान सभा के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जाए

विधानसभावार विकास मास्टर प्लान और 2047 तक विकसित भारत को लेकर गुरुवार को विधायक मानपुर मीना सिंह, विधायक बांधवगढ़ शिव नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं लोक निर्माण विभाग नीरज मंडलोई ने जिला स्तरीय समीक्षा और समन्वय समिति की बैठक की। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं लोक निर्माण विभाग नीरज मंडलोई ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि प्रदेश के सभी जिलों का तेजी से विकास हो। जिसके लिए प्राथमिकताओं का निर्धारण किया जाए।विधान सभा के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जाए। साथ ही योजनाओं के संचालन में जहां भी राज्य स्तर से पहल की आवश्यकता हो ऐसी प्राथमिकताओं को चिन्हित कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इन्ही उददेश्यों को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है । बैठक में प्राप्त सुझावों पर राज्य स्तर से पहल कर निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। विधायकों ने भी चर्चा की मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना सिंह, बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, नहरों के निर्माण, सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा की गुणवत्ता और नए भवनों के निर्माण, हवाई पट्टी उमरिया की मरम्मत, नए उद्योगों की स्थापना, कॉलरी भूमि जहां कोयला उत्खनन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसे दोबारा शासन अपने कब्जे मे लेकर आम जन के हित में उपयोग करने, जिला मुख्यालय उमरिया में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाने, जिला मुख्यालय उमरिया में ही चिड़िया घर की स्थापना करने के बारे में सुझाव दिए। साथ ही जिले में टूरिज्म के माध्यम से रोजगार के नये अवसर पैदा करने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने को लेकर भी बातचीत हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *