उमरिया में स्कूल के पास मिला मानव भ्रूण:जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस, आसपास की जा रही पूछताछ

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मानव भ्रूण मिला है। सिविल लाइन चौकी की पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस को शनिवार को लोढ़ा स्कूल के पास मानव भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। उसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। चौकी प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने बताया कि भ्रूण को यहां किसने फेंका, इसकी जांच की जा रही है। उसे जिला अस्पताल में रखा गया है। उसके डीएनए की जांच भी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *