उमस और गर्मी से मौसमी चुनौती बढ़ी, बारिश का इंतजार लंबा हुआ

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधरियों ने शनिवार को गर्म हवाओं के थपेड़े झेले। पूरा दिन उमस और तपिश रही। अब बार फिर मौसम बदला है। फिलहाल गर्मी अगले कुछ दिन प्रभाव दिखाएगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। सिटी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। 10 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले सात दिन आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान लू भी चलेगी। वातावरण में नमी की मात्रा सुबह 8:30 बजे 48% रही। दूसरी तरफ शहर की हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। गर्म हवाओं के साथ प्रदूषण के अंश अधिक गति से बहते हैं। टूटी सड़कें और कूड़े को लगाई जाने वाली आग का प्रदूषण चुनौती बना है। सिविल लाइन क्षेत्र में पीएम2.5 का स्तर 153 दर्ज किया गया, जो अति खराब श्रेणी में आता है। तारीख न्यूनतम अधिकतम प्रति घनमीटर हवा में पीएम10 का स्तर 89 रहा, जबकि ओजोन 19, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड 12, सल्फर डाइऑक्साइड 7 और कार्बन मोनोऑक्साइड 9 दर्ज किया गया है। उमस में हवा की गति घटी, हीट स्ट्रेस बढ़ा गर्मी की तपिश से हीट स्ट्रेस बढ़ा रहा है। इसी कारण गर्मी अधिक महसूस हो रही है। अधिकतर लोग घर-दफतर के अंदर रहकर दोपहर का समय काट रहे हैं। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। हवा की गति 2 किमी प्रति घंटा रही। हवा का प्रैशर 1002 मिलीबार और आर्द्रता 25% दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *