बारां| राजस्थान जूडो संघ की ओर से पहली बार सरदार शहर चूरू मे राजस्थान रेफरी डिप्लोमा इन ऑफिशियल का आयोजन हुआ। गुरू वशिष्ठ अवार्डी राजस्थान जूडो संघ के सचिव महीपाल ग्रेवाल ने ट्रेनिंग ली। सचिव कन्हैयालाल मालव ने बताया कि बारां जिला से पहली बार भाग लेने वाले राष्ट्रीय खिलाडी व जूडो कोच उमेश मालव, रोहित मालव ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की।


