रेलवे सुरक्षा बल अजमेर मंडल की ओर से अजमेर स्टेशन पर खवाजा मोईनुददीन चिश्ती दरगाह पर 813वां उर्स 2025 के मददेनजर रेलवे स्टेशन अजमेर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल थाना अजमेर के 260 अधिकारी व स्टाफ की तैनाती की गई है। पूरे अजमेर स्टेशन पर निगरानी के लिए 123 सीसीटीवी कैमरे स्थापित है। दौराई एवं मदार स्टेशनों पर भी 15-15 कैमरे स्थापित किए हैं, जिससें संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। मुख्य गेटों पर 2 बैग्गेज स्केनर मशीन के द्वारा प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों के सामान की चैकिंग की जा रही है। यात्रियों की चैकिंग के लिये 7 DFMD (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगे हैं, जिनसे खाली हाथ यात्रियों को गुजार कर चैकिंग की जा रही है। साथ ही एफओबी तथा गेटों पर स्टाफ के द्वारा यात्रियों की चैकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन अजमेर पर यात्रियों की भीड को जागरूक करने के लिए लगातार वाणिज्य विभाग से समन्वय कर पीए सिस्टम के माध्यम से अनाउन्समेंट करवाया जा रहा है तथा लाउडहैलर के माध्यम से भी यात्रियों को चलती गाडी में नही चढने उतरने तथा अंजान व्यक्तियों से खाने पीने की चीजें नही लेने तथा अपने सामान व बच्चों को ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपातकालीन परिस्थितियों से निपटनें के लिए हथियारबंद क्यूआरटी टीम गठित की गई है, रेलवे सुरक्षा बल इन्टेलिजेन्स शाखा के द्वारा लगातर नजर रखी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा केन्द्र व राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों जैसे आईबी, सीआईडी, स्पेशल टीमों से लगातार समन्वय करते हुए स्टेशन गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।


