उसूर में आईईडी विस्फोट से एसटीएफ का जवान घायल

बीजापुर| जिले के उसूर थाना क्षेत्र में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया है। बताया जाता है कि एसटीएफ की एक पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी बीच नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे हुए धमाके से वह घायल हो गया। घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर उसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर कर दिया गया है। इधर क्षेत्र में जवानों की पार्टी ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *