ऊंची पाइपलाइन से दुर्घटनाओं की आशंका, जल्द समाधान कराएं

अलवर| स्कीम नंबर 4 में पानी की टंकी के पास बड़ी तकनीकी लापरवाही सामने आई है। यहां सिविल लाइन बिछाने के बाद पाइप को सड़क के समतल नहीं किया गया। इससे पाइप जमीन से काफी ऊपर निकला हुआ है। शुक्रवार को इस ऊंचे पाइप की वजह से दो वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठे और गिरते-गिरते बचे। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां हर समय हादसों का डर बना रहता है। यदि समय रहते इस ऊंचे पाइप को सही नहीं किया गया, तो यहां कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। – विपिन सेतिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *