ऊना-बड़सर सड़क आज 4 घंटे बंद:पेड़ कटान से सुबह 11 से शाम 3 बजे तक रोक, बंगाणा-पीपलू मार्ग से ट्रैफिक डायवर्ट

ऊना-बड़सर मुख्य सड़क पर आज चार घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पेड़ कटान के चलते वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से होगी। इस दौरान वाहनों को बंगाणा से पीपलू के रास्ते बड़सर भेजा जाएगा। ऊना के डीसी एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने बताया कि ऊना-बड़सर रोड पर धुंदला पीडब्ल्यूडी स्टोर के समीप किलोमीटर 30/700 से 30/800 के बीच निर्माण कार्य के तहत पेड़ों की कटाई की जानी है। इसी कारण यह सड़क सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। डीसी जतिन लाल ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डायवर्ट किया गया है। इस तरह से किया गया रोड डायवर्ट इस अवधि में वाहनों को बंगाणा चौक से हटली चौक होते हुए पीपलू और फिर पीपलू से पीपलू-रछोह रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। जिला प्रशासन ने जनहित में किसी भी समय इस अनुमति को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *