ऊना में लापता युवक की मौत:जंगल में पेड़ से लटका मिला, एक दिन पहले घर से हुआ था गायब

ऊना जिले के कुरियाला में बुधवार को एक युवक जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। युवक कल से लापता था। परिजनों को देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रजत कुमार के रूप में हुई है। कुरियाला के रहने वाले 27 वर्षीय रजत कुमार का शव बुधवार सुबह जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। रजत मंगलवार की देर शाम से लापता था। चाचा को लटका मिला बेटा रजत के परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह रजत के चाचा जब बाबा सिद्ध चानो मंदिर के पास स्थित जंगल में पहुंचे, तो उन्होंने रजत का शव पेड़ से लटका हुआ पाया। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही ऊना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *