ऊना में स्विमिंग-पूल में डूबने से बिजली कर्मचारी की मौत:छुट्टी के दिन नहाने गया था, 20 लोगों की मौजूदगी में हादसा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उपमंडल अंब में एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत कुठेढ़ा खैरला के वार्ड नंबर 9 स्थित स्विमिंग पूल में बिजली विभाग के 32 वर्षीय कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के घुमारवीं के अजय कुमार के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू की। किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चला जानकारी के अनुसार अजय कुमार छुट्टी के दिन अपने दो साथियों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। वह गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। हादसे के समय पूल में करीब 20 लोग मौजूद थे। किसी को भी अजय की दुर्घटना का पता नहीं चला। जब लोगों को जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मृत किया घोषित वहीं गंभीर हालत में अजय को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *