ऊना में हिमाचल सब जूनियर हॉकी टीम का चयन:55 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, 25 शॉर्टलिस्ट, नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग

ऊना के इंदिरा खेल परिसर स्थित एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में हिमाचल की सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इस चयन प्रक्रिया में कुल 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति में चीफ कोच अजीत ठाकुर, हॉकी हिमाचल के कोषाध्यक्ष मदन पुरी, आशीष सेन, प्रोमिला शर्मा, कुणाल शर्मा और जगतार सिंह शामिल थे, जिनकी देखरेख में यह ट्रायल संपन्न हुआ। सबसे पहले खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। केवल उन्हीं खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल किया गया, जो हॉकी इंडिया के पोर्टल पर पंजीकृत थे। इसके बाद खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस का आकलन यो-यो टेस्ट के माध्यम से किया गया। 25 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया फिटनेस टेस्ट के बाद खिलाड़ियों का स्टिक वर्क परखा गया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम के लिए 25 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 18 खिलाड़ियों को सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की अंतिम टीम में शामिल किया जाएगा। चयनित टीम सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि चयनित टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बिहार के राजगीर में आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *