ऊर्जा मंत्री का शांति धारीवाल पर पलटवार:बोले,विकास नहीं दिख रहा तो चश्में के नम्बर ठीक करवाए, भ्रष्टाचार की जांच एक प्रक्रिया, इंफ्रास्ट्रक्चर को नकारा नहीं कर सकते

ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक व पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल पर पलटवार किया है। नागर ने कहा कि अगर किसी को विकास नजर नहीं आ रहा तो चश्मा लगाए। नजर आने के लिए चश्में के नम्बर ठीक करवाने पड़ेंगे। बता दें धारीवाल ने कहा था कि सरकार के एक साल के कार्यकाल में कुछ काम नजर नही आ रहा। हीरालाल नागर ने सरकार के एक साल पूरे होने कोटा में युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की शिकायत थी। भ्रष्टाचार की जांच एक प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया के तहत हम किसी भी बड़े खड़े हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को इस आधार पर नकारा नहीं कर सकते हैं कि भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार हुआ है तो भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ जांच होगी। दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन उसकी वजह से निर्माण को अनुपयोगी कहा जाना ठीक नहीं है। अगर निर्माण हुआ है तो उसको उपयोग में लाया जाएगा। नागरिकों को उसका लाभ मिले उसका प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जो भी निर्माण हुआ वो हमारे नागरिकों के टैक्स के पैसे से हुआ है। एक-एक पैसा कीमत रखता है। लेकिन उसकी चिंता पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं की। उसका फीता नहीं काट पाए, ना उसका उद्घाटन कर पाए। और ना उसके रखरखाव की चिंता की। हमने इसके रखरखाव की चिंता की। इसलिए उसको पंच गौरव में शामिल करके उसका रखरखाव करेंगे। बड़ा इन्वेस्टमेंट हुआ है।उसका लाभ नागरिकों को मिलना चाहिए। सरकारी आती है, जाती है लेकिन जो भी विकास कार्य या निर्माण हुआ है।उस विकास- निर्माण की वास्तव में उपयोगिता होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने ‘विकास कराने से चुनाव नहीं जीता जाता’ बयान पर सफाई देते हुए कहा सांगोद में 300 करोड़ की बजट घोषणा हुई।वो धरातल पर उतरी। कार्यकर्ताओं से कहा था कि कार्य के आधार पर, विकास के आधार पर घर पर नहीं बैठना। आपको निरंतर जनता से संपर्क करना है।जनता से जुड़े रहना है। उनकी जो भी समस्या है उनका समाधान करना है तभी जनता हमें चाहती है।केवल विकास के आधार पर बैठ जाओ की हम चुनाव जीत जाएंगे यह आज की तारीख में संभव नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *