ऊर्जा मंत्री ने गिनाईं राज्य बजट की विशेषताएं:बारां को सिंचाई, खेल स्टेडियम; मिल्क प्लांट सहित कई सौगातें

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को बारां सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पेश बजट 2026-27 की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस बजट से बारां जिले के विकास को नई गति मिलेगी। बजट में सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा और नगरीय सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। मंत्री ने बताया कि परवन वृहद सिंचाई परियोजना के अवरोधों को दूर कर किसानों तक पानी पहुंचाया जाएगा। परवन-अकावद पेयजल परियोजना के तहत बारां, कोटा और झालावाड़ के लिए 3500 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए ट्यूबवेल, हैंडपंप और समर कंटीजेंसी मद में राशि उपलब्ध कराई जाएगी। अंता के फूंसरा में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण जिला मुख्यालय पर कोटा रोड स्थित आरओबी से 11.5 करोड़ की लागत से नई स्लिप लेन का निर्माण होगा, जिससे कृषि मंडी और जिला अस्पताल तक आवागमन सुगम होगा। अंता के फूंसरा में 33/11 केवी जीएसएस स्थापित किया जाएगा। कलमण्डा में 6 हेक्टेयर भूमि पर नया खेल स्टेडियम बनेगा, जबकि डोल तालाब के विकास के लिए 4 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होगा स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 24×7 क्रिटिकल केयर कमांड सेंटर, सीएचसी पर ईसीजी/टेली ईसीजी सुविधा, जिला अस्पताल में नशामुक्ति वार्ड और मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशियलिटी कोर्स शुरू होंगे। राज-ममता कार्यक्रम के तहत मेंटल हेल्थ केयर सेल भी स्थापित किया जाएगा। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 10 लाख रुपए तक के ऋण पर ब्याज अनुदान मिलेगा। जिले में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का 100 करोड़ रुपए का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होगा। सहरिया और खैरवा परिवारों की महिला मुखिया को 1200 रुपए प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। छबड़ा-रूठियाई रेलखंड पर दो नए आरओबी शिक्षा क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट/लैपटॉप के लिए 20 हजार रुपए का ई-वाउचर मिलेगा, वहीं जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल और यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी दी जाएगी। न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किशनगंज में एडीजे न्यायालय और शाहबाद में कैम्प कोर्ट खुलेगा। छबड़ा-रूठियाई रेलखंड पर दो नए आरओबी का निर्माण भी होगा। मंत्री ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवाओं को सशक्त बनाने वाला है, जिससे बारां विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक हेमराज मीणा और भाजपा नेता आनंद गर्ग सहित कई भाजपा नेता व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *